हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शिवालिक नगर में सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। मोहित कुमार निवासी शिवालिक नगर ने पुलिस को बताया कि तीन दिसंबर की रात वह बाइक से शिवालिक नगर पीठ बाजार सब्जी खरीदने गया था। यहां उसने खड़ी की थी। जब वापस लौटकर आया तो बाइक गायब मिली। आसपास तलाश करने के बाद पता चला कि किसी ने चोरी कर ली है। एसएचओ शांति कुमार ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।