चोरों ने रोशनाबाद जिला जेल के बाहर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया। वहीं, ज्वालापुर क्षेत्र से भी दिनदहाड़े चोर बाइक ले उड़े। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
रविवार को रुड़की के जौरासी, लंढौरा निवासी जावेद बाइक से जिला जेल रोशनबाद में बंद अपने किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए आए थे। बाइक को जेल के गेट के बाहर खड़ा कर दिया था। जेल से बाहर आया तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी कुछ पता नहीं चल पाया। जावेद ने सिडकुल थाने में शिकायत दी है। दूसरी तरफ ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी अनाज मंडी में दिनदहाड़े चोर बाइक ले उड़े। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बाइक स्वामी अलीशेर निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ने पुलिस को तहरीर दी है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस की टीमें चोरों की धरपकड़ में जुटी हुई हैं। संवाद