फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: वरिष्ठ नागरिक संगठन ने भेल अफसरों ने नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस पर भेल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। संगठन को यह सम्मान समाजसेवा के क्षेत्र में ईमानदारी, निस्वार्थ भाव और निरंतर सक्रियता के साथ जनहित में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार व महाप्रबंधक (मानव संसाधन) संतोष कुमार गुप्ता ने संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह व अन्य पदाधिकारियों को भेल का प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। संगठन ने इसे अपने अब तक के सामाजिक कार्यों की मान्यता बताते हुए इसे पूरे संगठन के लिए गर्व का विषय बताया। इस दौरान चौधरी चरण सिंह, उपाध्यक्ष विद्यासागर गुप्ता, सचिव बाबूलाल सुमन, कोषाध्यक्ष हरदयाल अरोड़ा, संगठन मंत्री एससीएस भास्कर, शिवचरण, एमसी त्यागी, रामसागर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें