फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: धनौरी पीजी कॉलेज में हुई भारत बौद्धिक 2.0 परीक्षा

Sat, 21 Nov 2026 05:24 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। धनौरी पीजी कॉलेज में शनिवार को भारत बौद्धिक 2.0 परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में कुल 75 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. विजय कुमार ने कहा कि परीक्षा का उद्देश्य युवा पीढ़ी को भारत की समृद्ध ज्ञान परंपरा, गौरवशाली संस्कृति, प्राचीन चिंतन और बौद्धिक विरासत से जोड़ना है। यह परीक्षा विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति के प्रति समझ, जागरूकता, तार्किक, चिंतन व बौद्धिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल है। इस मौके पर परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ. अलका सैनी, डॉ. राखी बालियान, डॉ. सीमा पंत, डॉ. करिश्मा, डॉ. सरिता शर्मा, डॉ. श्वेता, डॉ. रोमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें