फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: दिनदहाड़े मंदिर से घंटा चोरी, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में मंदिर में लगा घंटा चोरी कर लिया गया। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को ग्राम अत्मलपुर बौगला में दोपहर में शिव गंगा माता मंदिर का पीतल का बड़ा घंटा चोरी कर लिया गया। चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए आरोपी कैमरे में कैद हो गया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम प्रधान नीरज चौहान व ग्रामीण अमित चौहान, अंशुल चौहान, रॉकी चौहान ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौड़ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


लाठी-डंडों से कार सवार पर हमला, मुकदमा दर्ज
बहादराबाद। एक कार सवार युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बली उल्लाह मलिक ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह लाइफ साइंस में एजीएम के पद पर कार्यरत है। पांच दिन पूर्व कंपनी से ड्यूटी कर कर कार से घर जा रहा थे। हाईवे पर एक कंपनी के पीछे पहुंचते ही कुछ युवकों ने लाठी-डंडों से उसकी कार का शीशा तोड़ दिया। राहगीरों की भीड़ एकत्र होने पर वह युवक जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। आरोपी लवी कुमार चौधरी को उसने पहचान लिया। एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें