फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेलड़ा प्रकरण: बसपा ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में रुड़की के ग्राम बेलड़ा में हुए प्रकरण को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया है। अनिल चौधरी ने कहा कि ग्राम बेलड़ा में पंकज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसको दुर्घटना मानकर पुलिस प्रशासन ने कानूनी कार्रवाई की। लेकिन कुछ आराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन के साथ झगड़ा कर पीड़ित परिवार को न्याय से वंचित करने के लिए ये साजिश रची है। पुलिस की ओर से निर्दोष दलित महिलाओं व बच्चों को हिरासत में लिया गया है। भयाग्रस्त होकर लोग गांव छोड़ रहे हैं। पीड़ित परिवार को न्याय और कानूनी संरक्षण प्रदान किया जाएगा। अगर ऐसा नहीं हुआ तो बसपा आगे की रणनीति तय करेगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें