फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चुनाव से पहले जरायम पेशेवरों पर कसेगा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- अपराधियों को चिह्नित कर गैंगस्टर, गुंडा एक्ट में होगी कार्रवाई
विज्ञापन

I

I
I

I- 90 से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ की जा चुकी है कार्रवाईI



लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस ने जरायम पेशेवरों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। जिलेभर में पुलिस ऐसे अपराधियों को चिह्नित कर रही है, जो लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हैं। सूची तैयार कर आरोपियों के खिलाफ गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर शिकंजा कसा जाएगा। जिलेभर में 90 से अधिक आरोपियों पर कार्रवाई की जा चुकी है।



संभवत: अप्रैल माह में लोकसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी में जुटा हुआ है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए योजना बनाई जा रही है। इसी क्रम में जरायम पेशेवरों पर भी लगाम कसने के लिए भी पुलिस जुट गई है। जिससे किसी भी तरह से ऐसे लोग चुनाव को प्रभावित न कर सकें। जिले के सभी थानों की पुलिस जरायम पेशेवरों को चिन्हित कर रही है, सूची तैयार कर आरोपियों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन


जनवरी की शुरुआत में ही पुलिस ने करीब 45 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है जबकि लगभग 47 आपराधियों पर गुंडा एक्ट में शिकंजा कसा है। अब तक 10 से ज्यादा आरोपियों को जिला बदर किया जा चुका है। गैंगस्टर एक्ट में भी लगातार एक के बाद एक गिरफ्तारी की जा रही है। अब चुनाव से पहले-पहले पुलिस अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन




I
I

Iलोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी की जा रही है। अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर और गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हुड़दंगियों के खिलाफ 107/16 के तहत कार्रवाई भी करने के लिए निर्देशित किया गया है।
I

I
I

I- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वारI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें