फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एक जनवरी तक वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। वन विभाग के अधिकारियों ने नववर्ष को लेकर पथरी जंगल में जंगली जानवरों के शिकार की रोकथाम के लिए तैयारी कर ली है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने एक जनवरी तक के लिए वनकर्मियों की छुट्टी पर रोक लगा दी है। जंगल में गश्त तेज करने और शिकारियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नववर्ष पर शिकारी जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए सक्रिय हो जाते हैं। इसे देखते हुए डीएफओ ने वन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। पथरी वन सेक्शन अधिकारी हरीश वालिया का कहना है कि जंगल में गश्त तेज कर दी गई है। शिकारियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। जंगली जानवरों का शिकार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें