फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रिपोर्ट के विरोध में बजरंग दल का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटागन मॉल स्थित स्पा सेंटर में मारपीट-तोड़फोड़, छेड़खानी के आरोप में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्राथमिकी के विरोध में सिडकुल थाने में धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने शहर के कई होटलों में कथित देह व्यापार की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान एसपी सिटी दीपक सिंह को ज्ञापन सौंपकर मुकदमे वापस लेने और संबंधित होटलों पर कार्रवाई की मांग की गई। बजरंग दल के विभाग मंत्री भूपेंद्र सैनी ने आरोप लगाया कि सिडकुल से सटे क्षेत्रों के कई होटलों में अनैतिक गतिविधियों की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई चालान तक सीमित रह जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। वहीं, एसपी सिटी दीपक सिंह ने कहा कि जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें