फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरागी संतों ने अपर मेला अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह को ज्ञापन देते बैरागी अणी के संत। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
बैरागी अणी के संतों ने अपर मेला अधिकारी हरबीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर बैरागी कैंप से अस्थायी अतिक्रमण हटाने व कुंभ मेला कार्य शुरू कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणी अखाड़े के सचिव महंत रामशरण दास महाराज ने कहा कि कुंभ मेला शुरू होने का समय लगातार नजदीक आ रहा है। कुंभ मेले के दौरान देश भर से लाखों बैरागी संत व श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचेंगे। बैरागी अणीयों के सभी अखाड़ों की छावनियां बैरागी कैंप में लगती हैं। इसके बावजूद अभी तक न तो बैरागी कैंप में बड़ी संख्या में किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया है और ना ही मेला कार्य शुरू किए गए हैं। इस दौरान महंत अगस्त्य दास, महंत चिंटू दास, महंत रामदास, पवन शर्मा, अमित वालिया आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें