फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 10 साल बाद हुई बहादराबाद के मुख्य नाले की सफाई

Sat, 28 Mar 2026 06:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। ग्राम पंचायत सुल्तानपुर मजरी के बहादराबाद क्षेत्र में स्थित मुख्य नाले की लगभग 10 वर्षों बाद सफाई कराई गई। शनिवार को स्वच्छता अभियान के तहत जिलाधिकारी के आह्वान पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने इस पहल की शुरुआत की। प्रधान प्रतिनिधि और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और भाजपा युवा नेता मोहित चौहान ने बताया कि करीब 10 वर्ष पहले बने इस नाले की निर्माण के बाद नियमित रूप से सफाई नहीं की गई थी। इसके चलते इसमें भारी मात्रा में कचरा, गाद और गंदगी जमा हो गई थी जिससे जल निकासी बाधित हो रही थी। बरसात के समय जलभराव की समस्या भी गंभीर हो जाती थी। उन्होंने कहा कि गंदगी और दुर्गंध के कारण क्षेत्र के व्यापारियों और आम नागरिकों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस सफाई अभियान से न केवल व्यापारियों, बल्कि क्षेत्रवासियों को भी सीधा लाभ मिला है। अब बाजार क्षेत्र में स्वच्छता का वातावरण बेहतर होगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें