फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
I- संविधान दिवस पर सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने किए कार्यक्रमI
विज्ञापन




संविधान दिवस पर शहर के लोगों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए।



सुभाष घाट पर जिला महानगर कांग्रेस की ओर से हुए कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर, ओपी चौहान, राजबीर सिंह, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान, लता जोशी, अंजू मिश्रा मौजूद रहे। भाजपा अनुसूचित मोर्चे की ओर से जगजीतपुर में हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक सुरेश राठौर मौजूद रहे। भेल सेक्टर-1 में हुए कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उत्तराखंड यशपाल आर्य, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, रफलपाल, जयपाल, यशपाल पूर्व प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन


ज्वालापुर में पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल के कार्यालय पर हुई गोष्ठी में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवा ने कहा कि डॉ. भीमराव के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग प्रदान करें। पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष बिमला पांडे, अनिल भास्कर, रवीश भटीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन






Iपरिषद के केंद्रीय कार्यालय में हुई गोष्ठीI



अखिल भारतीय सनातन परिषद के केंद्रीय कार्यालय पर संविधान दिवस पर हुई गोष्ठी में अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी, डॉ. दिनेश चंद शास्त्री, राजबीर सिंह कटारिया, विशाल गर्ग, सुधांशु वत्स, महंत दयानंद मुनि मौजूद रहे। आम आदमी पार्टी ने पार्टी जिला कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस और संविधान दिवस मनाया। इस मौके पर संजय सैनी, हेमा भंडारी, यशपाल चौहान, परवीन कुमार, दया राम, शुभम सैनी, संजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें