फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अग्निशमन सेवा सप्ताह में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सिडकुल। अग्निशमन एवं आपात सेवा केंद्र पर अग्निशमन सेवा सफ्ताह के तहत कार्यक्रम किया गया। पहले दिन शहीदों को श्रद्धांजलि देकर आरंभ किया गया। अग्निशमन अधिकारी अनिल कुमार त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर अग्निशमन सेवा सप्ताह रैली को रवाना किया। रैली औद्योगिक और शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरी। इस दौरान फायर स्टेशन सिडकुल के कर्मियों ने संयुक्त रूप से आम जनमानस को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रिहायशी और औद्योगिक इकाइयों में पम्पलेट बांटकर आग से बचाव के तरीकों की जानकारी दी। एफएसओ अनिल कुमार त्यागी ने बताया कि इस पूरे सप्ताह विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उद्योगों और रिहायशी इलाकों में सुरक्षा ऑडिट और मॉक ड्रिल आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें