ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में बड़े भाई के परिवार ने मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया और जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर महिला को हिरासत में लिया। पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
पुलिस के मुताबिक शास्त्रीनगर में सुधीर राठौर और तरुण राठौर दोनों भाइयों के बीच पिता की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। छोटे भाई तरुण ने बड़े भाई, भाभी सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद सोमवार की रात सुधीर की पत्नी किरण ने तरुण आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। तरुण से मकान खरीदने वाले एक भेलकर्मी ने रजिस्ट्री करवाने के बाद कब्जा ले लिया।
वहीं मंगलवार को सुधीर का परिवार व उसके पक्ष के अन्य लोग कब्जा लेने के लिए शास्त्रीनगर पहुंचे। जहां सुधीर की पत्नी किरण छत के रास्ते घर में घुस गई। दरवाजे को बंद कर दिया। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। भेलकर्मी ने इसकी सूचना पुलिस दी। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी, एसएसआई अंशुल अग्रवाल, रेल चौकी प्रभारी सुधांशु कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से महिला को घर से बाहर निकालने के बाद हिरासत में ले लिया। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि महिला का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया गया। पूर्व में भी एक बार महिला जबरन घर में घुस गई थी।