फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हथियारबंदों की घर में घुसने की कोशिश, प्राथमिकी

Sun, 31 May 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश
विज्ञापन

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्कूल संचालक के घर में हथियारबंद ने घुसकर दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मंसूर अली निवासी गांव राजपुर गढ़मीरपुर पुलिस ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पत्नी स्कूल का संचालन करती हैं। भवन के प्रथम और द्वितीय तल पर स्कूल है जबकि तीसरे तल पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। आरोप है कि 13 मई की रात करीब 2:04 बजे कुछ हथियारबंद लोग भवन में घुस आए। आरोप है कि बदमाशों ने घर के अंदर दाखिल होने के लिए दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद सफल न होने पर वे मौके से फरार हो गए थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कोतवाली प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें