लालढांग। दीपावली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लालढांग पुलिस चौकी परिसर में बैठक आयोजित की गई। चौकी प्रभारी गगन मैठानी ने व्यापारियों और गणमान्य लोगों से त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पटाखों की दुकानें निर्धारित स्थानों पर लगाने और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। वहीं, ई-रिक्शा चालकों को बाजार में निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने को कहा ताकि जाम की स्थिति न बने। बैठक में संजू नेगी, सुल्तान, जुनेद मकरानी, बाबू अहमद, जयवीर रावत सहित कई लोग मौजूद रहे।