पथरी। बिशनपुर के कोमलेश्वर योग साधनालय ट्रस्ट के छात्र-छात्राओं ने रोशनाबाद में वंदना कटारिया स्टेडियम में खेल महाकुंभ में अपना परचम लहराया है। खेल महाकुंभ में योगासन में आर्टिस्टक रिदमिक और आर्टिस्टक पेयर में गोल्ड मेडल जीता। ट्रस्ट के संस्थापक योगी कोमलेश्वर ने बताया कि गोल्ड मेडल जीतने वालों में अन्नू पाल, रिया पाल, अभिनव, कन्हैया शामिल हैं। इससे पहले भी ट्रस्ट के छात्र-छात्राएं योगासन की कई प्रतियोगिताएं जीतकर गोल्ड मेडल हासिल कर चुके हैं।