उत्तरांचलन आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की पदाधिकारियों ने देहरादून पहुंचकर निदेशालय में अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने मानदेय वृद्धि सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर कार्रवाई की मांग की। पदाधिकारियों ने बताया कि मानदेय वृद्धि की शीघ्र घोषणा किए जाने का आश्वासन अधिकारियों ने दिया है। इसके अलावा उन्होंने सेनेटरी पैड की बिक्री, बीमा सुरक्षा योजना की राशि के वहन, ढुलान शुल्क, समयबद्ध मानदेय भुगतान, त्योहारों पर बोनस और केंद्र पर सिलिंडर की उपलब्धता सहित अपनी मांगें भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। बताया कि अधिकारियों से उन्हें सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन मिला है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री वृंदा, प्रदेश मंत्री शबनम, तारावती, संदीप कौर, गुरमीत कौर, कुलवंत कौर सहित प्रदेश संगठन की पदाधिकारी मौजूद रहीं।