सिडकुल। अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर एक माह से प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना स्थगित हो गया है। शनिवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई आंगनबाड़ी संगठनों की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। जिला अध्यक्ष हितेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से मिले आश्वासन से बाद धरना स्थगित किया गया है।