सिडकुल। मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जिला हरिद्वार के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का धरना कलेक्ट्रेट परिसर में जारी रहा। 9 नवंबर से कार्यकर्ता अपनी मांगो पर अड़ींग है। संगठन ने जिलेभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में तालाबंदी कर दी है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री ममता बादल ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह धरना जारी रखेंगे। इस मौके पर करण पाल, सारिका शर्मा, रुक्मणी खरे, ऊषा सैनी, संगीता शर्मा, प्रतिभा राय, अंजू आदि मौजूद रहे।