फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आग से झुलसी आठ माह की गर्भवती की इलाज के दौरान मौत, पति, देवर और सास पर केस

Wed, 27 Mar 2024 04:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार

सार

आरोप है कि पति गुड्डू, सास कमलेश और देवर कमल आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आग से झुलसी आठ माह की गर्भवती महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीतपुर निवासी कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी छोटी बहन प्रियंका देवी की शादी 19 दिसंबर 2022 को बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह निवासी गुड्डू के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई थी। आरोप है कि पति गुड्डू, सास कमलेश और देवर कमल आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन


आरोप लगाया कि पति का प्रेम प्रसंग किसी अन्य महिला के साथ भी चल रहा है। आरोप है कि उसकी बहन का लगातार मानसिक उत्पीड़न और अभद्र व्यवहार किया जा रहा था। शिकायत में बताया कि परेशान होकर सात मार्च को प्रियंका ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। अधजली हालत में उसे एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

Haridwar: आटा चक्की में चोरी करने घुसे युवकों ने अधिवक्ता के बेटे पर चाकू से किए वार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उसकी बहन आठ माह की गर्भवती थी, उपचार के दौरान पेट में उसके बच्चे की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि गुड्डू, कमलेश और कमल निवासी शांतरशाह के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें