फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का पीला पंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
I- मुख्य नगर आयुक्त के सख्त रवैये से नाले के ऊपर से हटाया गया अतिक्रमण
विज्ञापन

I

I- पहले दिन सफाई के बाद अतिक्रमण करने वालों के उठा लिए सामान खोद दिया नालाI

सहायक नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने बड़ा कदम उठाते हुए देवपुरा से शिवमूर्ति चौक तक नाले के ऊपर सजी दुकानों को हटाने के साथ जेसीबी से नाले की खोदाई करवा दी। इस दौरान नगर निगम की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लेकिन पीले पंजे ने विरोध के बीच ही नाले की खुदाई कर डाली।
विज्ञापन


देवपुरा से शिवमूर्ति चौक तक एनएच के किनारे एनएच नाले के ऊपर नाले से पिछले तीन दिनों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी थी। इससे पहले निगम ने मुनादी कर लोगों से खुद ही अतिक्रमण हटाने की अपील की थी। बाद में बल पूर्वक हटाए जा रहे अवैध अतिक्रमण के दौरान निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ रहा था। स्थिति यह थी कि एक तरफ अतिक्रमण हटाया जा रहा था तो दूसरी तरफ दुकानें फिर से सज रही थी। जिससे निगम की कार्य प्रणाली ही सवाल उठने लगे थे। मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी ने बताया कि अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। जहां भी अतिक्रमण है उसे ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें