हरिद्वार। प्रेस क्लब में कांग्रेस नेता कैश खुराना और रमेश मैठाणी ने एक महिला अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाए हैं कि उनसे पैसों की मांग की जा रही है। कहा कि उन्होंने अधिकारियों और भाजपा नेताओं को भी जानकारी दी थी लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। उनकी गहराई से जांच करानी चाहिए। उन्होंने महिला अधिकारी की जांच कर कार्रवाई की मांग की। बता दें कि महिला की ओर से पूर्व में आरोप लगाने वाले कांग्रेस नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद