फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैप्पलिंग में अजय पयाल ने जीता सोना

विज्ञापन
नेशनल ग्रैप्पलिंग चैंपियनशिप में विजेता गोल्ड मेडेल के साथ । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
धर्मनगरी के अजय पयाल ने महाराष्ट्र के अहमदनगर शिरडी के आत्मा मलिक स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में हुई नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड पदक जीता है।
विज्ञापन

मूल रूप से उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के पयाल गांव के रहने वाले 22 वर्षीय अजय पयाल वर्तमान में राजा गार्डन कालोनी में रहते हैं। अजय पयाल ने सिविल से पालीटेक्निक परीक्षा उतीर्ण की है। पिता जोत सिंह पयाल सरकारी सेवा में कार्यरत हैं और माता गुड्डी देवी गृहिणी हैं। अजय पयाल ने पढ़ाई पूरी करने के बाद ग्रैपलिंग में अपनी किस्मत आजमानी शुरू की थी। प्रोफेशनल एमएमए फाइटर अजय पयाल ने 26 दिसंबर को महाराष्ट्र में 62 किलोग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इससे पहले भी एक माह पहले हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्ट्रांग मैन खेल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया था। अजय पयाल ने बताया कि वह अपने खेल में प्रदेश के साथ देश का प्रतिनिधित्व करते हुए भारत के लिए गोल्ड जीतना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें