सिडकुल थाना क्षेत्र के रोशनाबाद में खाली पड़ी भूमि पर जिलाधिकारी की अनुमति के बाद शनिवार को एक पक्ष ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया। हालांकि, निर्माण शुरू होने के समय फिर से दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया।
वहीं, एक पक्ष पर जिलाधिकारी की अनुमति होने के बाद निर्माण कार्य होने दिया। एक पक्ष का कहना है कि जिलाधिकारी कोर्ट से इस जमीन का फैसला उनके पक्ष में आया है। दूसरा पक्ष जानबूझकर उनके कार्य में बाधा डाल रहा है। बता दें कि दोनों पक्षों का जिलाधिकारी कोर्ट में प्रकरण चल रहा था। एक पक्ष के हक में जिलाधिकारी कोर्ट से फैसला सुनाया गया। जबकि, दूसरे पक्ष के पास 20 वर्ष पुराने दस्तावेज हैं। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मौके पर पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था के लिए भेजे गए थे।