दुर्गा अष्टमी और रामनवमी के अवसर पर सभी श्रद्धालुओं ने हरिद्वार के सभी देवी के सिद्ध मंदिरों पर मां के दर्शन के बाद कन्या पूजन किया।हरिद्वार के मठ, मंदिरों, आश्रमों में भी सभी संतों ने कन्या पूजन किया। मनसा देवी, चंडी देवी, श्री दक्षिण काली मंदिर, अंजनी देवी, शीतला माता, माया देवी, पवित्र गुफा वैष्णो देवी मंदिर, नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। सिद्धपीठ अंजनी देवी मंदिर के महंत सतीश गिरी ने बताया कि दुर्गा अष्टमी और रामनवमी एक ही दिन होने से मंदिरों में भीड़ ज्यादा थी। संवाद