फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एडीजे के निधन पर अधिवक्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनाबाद। लक्सर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। अंत्येष्टी के दिन शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मृतक की आत्मशांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने दो मिनट का मौन रखा। जिला बार एसोसिएशन के सचिव अनुराग चौधरी ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार को लक्सर के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद नाथ त्रिपाठी की हृदय गति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधु बाली शर्मा, सचिव अनुराग चौधरी, उपाध्यक्ष लोकेश, दक्ष, राजकुमार चौहान, सुधीर वशिष्ठ, सतीश चौधरी, राकेश कुमार चौहान, मोहम्मद हनीफ, समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें