टैक्स चोरी की आशंका पर राज्य कर विभाग की टीम की ओर से दिल्ली, यूपी और उत्तराखंड की ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर कार्रवाई की गई है। टीमों ने सूचना मिलने पर माल से भरे पांच ट्रकों को कब्जे में ले लिया है। टीमों की ओर से माल की जांच की जा रही है।
ट्रांसपोर्ट कंपनियों की ओर से धर्मनगरी के व्यापारियों का माल दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विभिन्न शहरों से लाया जाता है, लेकिन कुछ व्यापारियों की ओर से ट्रांसपोर्ट कंपनियों की ओर से सांठ-गांठ कर राज्य कर की चोरी कर ली जाती है। जिसे पकड़ने के लिए राज्य कर विभाग की ओर से मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। ये सूचनाएं मिलने पर जगह-जगह पर छापा मार कार्रवाई करती हैं।
इससे मोबाइल टीमों की ओर से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए रामा कृष्णा फेट कॅरिअर, न्यू सहारनपुर हरिद्वार गुड्स एवं ट्रांसपोर्ट कंपनी, चंदर ट्रांसपोर्ट कंपनी, महालक्ष्मी ट्रांसपोर्ट कंपनी, सांई कृपा ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से लाए गए व्यापारियों के माल से भरे ट्रकों को पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़ें...Tirupati laddu Controversy: राजधानी दून में घी को लेकर उठ रहे सवाल, 40 से अधिक ब्रांड, 200 से लेकर 2000 तक दाम
जिनकी टैक्स को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद जुर्माना और टैक्स वसूलने की कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई टीम में अपर आयुक्त पीएस डुंगरियाल, संयुक्त आयुक्त राजेंद्र लाल वर्मा, हरिकृष्ण खुगशाल, अर्शित गोंदवाल, नितिन कुमार राज्य कर अधिकारी मौजूद रहे।