फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार्यकुलम का शत प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार्यकुलम का सीबीएसई हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आने पर हर्षोल्लास का माहौल है।
विज्ञापन

हाईस्कूल में सक्षम राय ने 99.60 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 29 विद्यार्थियों ने सभी पांचों विषयों में ए-ग्रेड प्राप्त किए, जबकि 26 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।
इंटरमीडिएट में दरबारा सिंह ने 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 12 विद्यार्थियों ने सभी पांचों विषयों में ए-ग्रेड प्राप्त किए। योग गुरु बाबा रामदेव, आचार्य बालकृष्ण और आचार्यकुलम प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष डॉ. ऋतंभरा शास्त्री, प्राचार्य आराधना कौल और आचार्य रजनीश ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के गूगल डेवलपर क्लब से हर्ष वालिया नए समन्वयक के रूप में चुने गए हैं।
गूगल डेवलपर क्लब अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय में पिछले कुछ वर्षों से कार्य कर रहा है। इसमें छात्र-छात्राओं को नई तकनीकों से परिचित और तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाता है। विभागाध्यक्ष डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. सुयश भारद्वाज, दीपक पैन्यूली और चिराग पटेल ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
डीपीएस रानीपुर भेल की अदिति तोमर ने सीबीएसई हाईस्कूल में सभी विषयों में ए-ग्रेड प्राप्त किया है। इस कामयाबी पर परिजनों में खुशी की लहर है। स्कूल प्रशासन ने भी उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा स्कूल की रिद्धिमा चुघ ने इंग्लिश विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर माता-पिता का नाम रोशन किया है। संवाद
विज्ञापन

सीबीएसई के कक्षा 12 में ऑक्सफोर्ड स्कूल के छात्रों ने शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाकर नाम रोशन किया है।
तुषार सैनी ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। दिलासा 95, सर्वेक्ष ने 94, तेजल तरुण ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा 10 की हिया राजपूत ने 98, रिमझिम मौर्य ने 96, स्नेहा ने 95 फीसदी अंक प्राप्त किए, जबकि आदित्य राज 94, अनंत वर्मन ने 94 और गौरव शुक्ला ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। स्कूल के अध्यक्ष अरविंद कुमार चौहान ने छात्रों को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें