फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हैप्पी काे गोली मारने का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम शांतरशाह में बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले का पुलिस-सीआईयू की टीमों ने राजफाश करते हुए शूटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुदस्सिर (20) निवासी दतौली रांगड़, सहारनपुर को पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया। उसका साथी मुर्सलीन निवासी घाटमपुर नकुड़ सहारनपुर फरार होने में कामयाब रहा। आरोपी से तमंचा, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, मोबाइल व बाइक बरामद हुई। नशा तस्कर इस्तकार उर्फ इस्तयाक निवासी शांतरशाह के साथ मिलकर हैप्पी की हत्या की थी। हैप्पी की नशा तस्करी में इस्तकार को पकड़वाने की धमकी और मुखबिरी के शक में हत्या की साजिश रची थी। फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। शनिवार को बहादराबाद कोतवाली में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने प्रेस वार्ता कर हैप्पी हत्याकांड का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 14 सितंबर की रात शांतरशाह स्थित पतंजलि रोड के पास देव धर्म कांटा क्षेत्र में 28 वर्षीय बाइक मैकेनिक हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दो नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर उस पर फायरिंग की थी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मृतक के भाई कपिल की तहरीर पर बहादराबाद कोतवाली में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस-सीआईयू की टीमें खुलासे में लगाई थी। टीमें सीसीटीवी व अन्य माध्यमों से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस बीच शुक्रवार की देर रात नहर पटरी स्थित तिरछा पुल के पास एसएचओ अमरजीत सिंह की अगुवाई में चेकिंग कर रही टीम ने बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। दोनों ने रुकने के बजाय पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी बाइक मोड़कर कलियर की तरफ भागे। पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और पीछा शुरू किया। तब बदमाश दौलतपुर जाने वाले रास्ते पर मुड़े और बाइक छोड़कर झाड़ियों की आड़ लेकर पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक के बाएं पैर की पिंडली में गोली लगी। पूछताछ में उसने अपना नाम मुदस्सिर बताया। उसका साथी मुर्सलीन अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पूछताछ में आरोपी मुदस्सिर ने बताया कि उसने अपने साथी शादाब निवासी ग्राम दतौली रांगड़ कोतवाली देहात सहारनपुर व इस्तकार उर्फ इस्तयाक निवासी शांतरशाह के साथ मिलकर 14 सितंबर को हैप्पी की हत्या की थी। अपने साथी साबिर, समीर के नाम भी बताए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें