फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर पर पथराव कर हवाई फायरिंग करने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के टांडा औरंगाबाद में एक व्यक्ति के घर पर पथराव कर हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वहीं, एक मजदूर के साथ ही महिला से भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह निवासी टांडा औरंगाबाद ने शिकायत देकर बताया कि 31 अगस्त की शाम वह औरंगाबाद गया था। जहां दुष्यंत कुमार उर्फ कल्लू ने गाली-गलौज कर मारपीट की धमकी दी थी। फिर रात में दुष्यन्त कुमार कुछ युवकों उसके घर पर लाया। यहां पत्थराव करते हुए हवाई फायरिंग की। शोर मचाने पर भाग गए।
आरोप है कि रविवार की सुबह फिर से 15 से 20 युवक धारदार हथियार लेकर आए। आरोप है कि कई बार हवाई फायरिंग की। फिर एक मजदूर को बुरी तरह पीटा। पड़ोस में ही कृष्णा देवी से भी मारपीट की। आरोपी उसके पिता को हत्या कर देने की धमकी देकर भाग गए। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें