फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग बरामद, दुष्कर्म व अपहरण का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। पुलिस ने एक नाबालिग को बरामद कर दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 14 अक्तूबर को एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी। उसने बताया कि गांव निवासी एक व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया है। इस सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की। 15 अक्तूबर को पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही, अपहृत नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया। आरोपी ने नाबालिग युवती को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें