फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जमीनों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2026 05:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- पथरी थाना क्षेत्र का मामला, आरोपी पर घोषित है पांच हजार का इनाम
विज्ञापन

पथरी। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को गैंगस्टर एक्ट में पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी रोमी चौहान उर्फ सेठ छह महीने से फरार चल रहा था और उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार, थाना पथरी में 1 जनवरी 2026 को गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस गिरोह के पांच सदस्यों के खिलाफ हिस्ट्रीशीट भी खोली गई थी। गिरोह पर लोगों से जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर धोखाधड़ी करने के गंभीर आरोप हैं। मामले में चार अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी रोमी चौहान उर्फ सेठजी निवासी सोनालीपुरम, आईआईटी रुड़की क्षेत्र, पिछले छह महीने से फरार चल रहा था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार का इनाम घोषित किया गया था। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि मंगलवार की रात एसओ रविंद्र कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सुभाषगढ़ तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत पथरी पुलिस अब तक 10 इनामी अपराधियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें