श्यामपुर। चिड़ियापुर बॉर्डर पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। श्यामपुर थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने बताया कि शुक्रवार रात चिड़ियापुर बॉर्डर पर चेकिंग देखकर एक व्यक्ति निकलने का प्रयास कर रहा था। चेतक पुलिसकर्मियों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने उसे घेर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम रितिक सिंह निवासी ग्राम कांगड़ी थाना श्यामपुर बताया। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद