फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आप ने चुनाव की तैयारियों के लिए आठ सह प्रभारी बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। आम आदमी पार्टी की बैठक सामुदायिक केंद्र शिवालिक नगर में हुई। प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव, सह प्रभारी डॉ. युवराज भारद्वाज ने आगामी 2027 विधानसभा की तैयारियों, राज्य स्तरीय संगठन का प्रारूप एवं पुनर्गठन पर चर्चा की। आठ सह प्रभारियों की अतिरिक्त नियुक्ति की। किरण शर्मा, तारिफ सिंह, अजय गोहर, हमित सिंह सैंडी, अजय बदसीवाल, सचिनानंद गौड, अनुज पाल, विजय सिंह कोहली को जिम्मेदारी सौंपी गई। महेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी विधानसभा चुनाव उत्तराखंड में पूरी मजबूती के साथ सभी 70 सीटों पर लड़ेगी। इस दौरान प्रदेश समन्वय सदस्य श्याम बाबू पांडे, डीके पाल, डीएस कौटिल्य, मंजू शर्मा, अनिल सती, ओपी मिश्रा, प्रशांत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें