फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 21.560 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी मौके से फरार हो गया। आरोपी के पास से पुलिस ने 21.560 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि बुधवार को चेकिंग अभियान के दौरान नहर पटरी मार्ग बहादराबाद पर दो युवक संदिग्ध खड़े दिखाई दिए, जिनके हाथ में सफेद रंग का कट्ठा था। दोनों युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर एक को मौके पर पकड़ लिया और दूसरा मौके से फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम गोविन्दा (30 वर्ष) निवासी हरिपुर कला व मौके से फरार हुए आरोपी का नाम सूरज निवासी भानियावाला बताया। एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें