लालढांग। शुक्रवार को नौकी दासोवाली टाटवाला का युवक गंगा नहाते हुए लापता हो गया। थाना श्यामपुर क्षेत्र के गांव नौकी दासोवाली निवासी 20 वर्षीय मो. अबजूर पुत्र मुस्तफ़ा दोपहर करीब 1 बजे अपने भाई के साथ गंगा नदी मे नहाने गया, लेकिन तेज धारा मे बह गया। दोनो को तैरना नही आता था। लापता युवक के भाई ने बताया कि जैसे ही अबजूर ने गंगा मे डुबकी लगाई तो पानी की तेज धारा में बहने लगा, कुछ दूरी तक उसने हाथ पैर मारकर बाहर निकलने का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना श्यामपुर पुलिस टीम ने जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने काफी तलाश किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण युवक का कही पता नही मिल पाया। थानाध्यक्ष श्यामपुर नितेश शर्मा ने बताया कि जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश मे गंगा नदी मे सघन जांच में जुटी हुई है। संवाद