बहादराबाद। पुलिस ने चेकिंग के दौरान स्मैक के साथ एक आरोपी को नहर पटरी से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने 11.84 ग्राम स्मैक बरामद की। एसएचओ अमरजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को चेकिंग के दौरान नहर पटरी बहादराबाद संस्कृत विद्यालय के पीछे पैदल घूम रहा युवक पुलिस को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसका पीछा कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना विनीत(37) निवासी खानपुर,भगवानपुर बताया। आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट में पहले से तीन प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।