फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरियां माता-पिता से साझा करें अपनी समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
Iविश्व स्वास्थ्य दिवस पर किशोरियों को किया जागरूकI
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत एकम्स फार्मास्यूटिकल्स और अभिप्रेरणा फाउंडेशन ने एंजल्स एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में किशोरावस्था बालिकाओं को मासिक चक्र के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया।

डॉ. श्वेता और रीता रानी ने किशोरावस्था में पहुंची छात्राओं के साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के बारे में चर्चा की। उन्होंने वाली समस्याओं से निजात पाने के उपाय बताए। विशेषज्ञ पिंकी प्रसाद ने कहा कि हमें अपने माता-पिता से किसी बात को छुपाना नहीं चाहिए, बल्कि अपनी सारी समस्याओं को उनके साथ साझा करना चाहिए, जब जीवन में इस चक्र की शुरूआत होती है तो बच्चे कई बार डर से जाते हैं, लेकिन हमें डरने की कोई आवश्यकता नहीं है, हमें अपनी बात अपने बड़ों को बतानी चाहिए।
विज्ञापन




इस मौके पर डॉ. पी कौर, प्रधानाचार्य रश्मि चौहान, उपप्रधानाचार्य बीपी उपाध्याय, मेहर धारीवाल, इशांत, पारूल केशवनी, प्रियांश, डॉ. दीपेश चंद्र प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Iजीवनशैली में सुधार से स्वस्थ रह सकते हैं : डॉ. शाहI

स्वास्थ्य सुविधाओं को फैलाने के लिए लोगों को जागरूक करना, स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े मिथकों को दूर करना और वैश्विक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं पर विचार करना और उन विचारों पर काम करना स्वास्थ्य दिवस का उद्देश्य है। इस दिन स्वास्थ्य सेवाओं, सुविधाओं और देखभाल संबंधी विषयों पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। स्वामी विवेकानंद हेल्थ सोसायटी द्वारा संचालित स्वामी रामप्रकाश चैरिटेबल हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर व आईएमए हरिद्वार के पूर्व सचिव डाॅ. संजय शाह ने बताया कि आजकल स्वास्थ्य से जुड़ी जो कठिनाइयां बढ़ रही हैं। इसके पीछे बेपरवाह और अव्यवस्थित जीवनशैली की बहुत बड़ी भूमिका है। इससे गैर-संचारी (एनसीडी) बीमारियों का सीधे तौर पर जोखिम जुड़ा हुआ है, जैसे कि मधुमेह, उच्च रक्तताप, ह्दयरोग और कुछ तरह के कैंसर आदि।
विज्ञापन




Iबालाजी इंस्टीट्यूट में मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवसI



बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड रिसर्च सेंटर अलीपुर आनंद नगर बहादराबाद में विश्व स्वास्थ्य दिवस के उपलक्ष्य में मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें इएमए के चिकित्सकों तथा संस्थान के छात्रों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया। संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केपी एस चौहान ने कहा कि स्वस्थ स्वास्थ्य ही जीवन की कुंजी है। शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक रूप से स्वस्थ होना ही स्वास्थ्य कहलाता है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ आहार, पोषण, व्यायाम तथा अच्छी निद्रा अति आवश्यक है। नशावृत्ति एवं दुर्व्यसन स्वास्थ्य के दुश्मन है इनसे दूर रह कर ही हम अपने स्वास्थ्य को कायम रख सकते हैं। मोबाइल का अत्यधिक उपयोग भी आज मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर रहा है। संगोष्ठी में डॉ. वीएल अलखानिया, डॉ ऋचा आर्य, डॉ. बीबी कुमार, डॉ कमलेश शर्मा, साहिल कश्यप, शिवांगी कल्याण, हीना कुशवाहा, मंजुला होलकर, रूद्राक्षी, लक्ष्मी कुशवाहा, विनीत सहगल आदि ने स्वास्थ्य को लेकर विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें