फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संचार पर विद्यार्थियों के लिए हुई कार्यशाला

Wed, 15 Apr 2026 06:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
लालढांग। गैंडीखाता शहीद मनोज सिंह चौहान राजकीय इंटर कॉलेज में टीनबुक कार्यक्रम के तहत डेवलपमेंट कंसोर्टियम की ओर से संचार कौशल विषय पर कार्यशाला हुई। इसमें कक्षा छह से 12 तक के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात रखने, दूसरों की बात ध्यान से सुनने व जो कार्य वे नहीं करना चाहते उसके लिए ना कहने के महत्व को समझाया गया। सत्र को रोचक बनाने के लिए वीडियो क्लिप, समूह चर्चा और गतिविधियों का उपयोग किया गया। विशेष रूप से टीनबुक के वीडियो विद्यार्थियों को अत्यंत पसंद आए। इससे उनकी भागीदारी और रुचि बढ़ी। इस मौके पर अतुल आजाद, ओम बड़ोनी, अजय शर्मा, शहनवाज, अंबिका आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें