हरिद्वार। ज्वालापुर पुलिस ने सोमवार देर रात गश्त के दौरान एक संदिग्ध को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि ऊंचे पुल के पास भूरे शाह की मजार की ओर से जा रहा युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी जेब से चाकू बरामद हुआ। आरोपी ने अपना नाम जमील निवासी बजीरपुर औद्योगिक क्षेत्र अशोक विहार दिल्ली बताया।