- पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल सहित संत समाज की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम
सप्तऋषि। हरिपुर कलां की वीआईपी कॉलोनी में निराश्रित वृद्धों और बच्चों के लिए एक समिति द्वारा आश्रय स्थल बनाया गया है, जिसका शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री व विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पहले के समय में बच्चे अपने माता-पिता का सम्मान करते थे, लेकिन आज की स्थिति में कई बच्चे मां-बाप की सेवा नहीं करते, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जब वृद्ध माता-पिता को घर से निकाल दिया जाता है, तब ऐसे आश्रय स्थलों की आवश्यकता बढ़ जाती है। बाबा हठयोगी ने कहा कि गंगा दशहरा के अवसर पर केके अग्रवाल, पूर्व निगम पार्षद एवं चेयरमैन शाहदरा नॉर्थ जोन एमसीडी दिल्ली तथा हरि दर्शन सेवा समिति के संस्थापक, द्वारा निराश्रित बुजुर्गों और बच्चों के लिए आश्रय स्थल बनाना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि ‘श्री गुरु कृपा अपना घर’ आश्रय स्थल का उद्देश्य सेवा भाव से जरूरतमंदों की सहायता करना है। दुर्गादास महाराज ने कहा कि स्वामी विशेश्वरानंद महाराज के निर्देशन में जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक कार्य किए जा रहे हैं।कार्यक्रम में राज्य मंत्री डॉ. जयपाल सिंह, स्वामी कल्याण देव, दुर्गादास महाराज, महंत ज्ञानानंद महाराज, प्रहलाद दास महाराज, कवि गोयल, मनोज शर्मा, मधुर और राजेश लखेड़ा सहित कई संत व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।