रसूलपुर से लापता युवक की तलाश में रवासन नदी में सोमवार को भी सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। नदी में पानी को डायवर्ट करने के लिए जेसीबी से कटाव किया गया। पानी को डायवर्ट करने के बाद एसडीआरएफ टीम ने वायरक्रेट के नीचे आसपास शव को तलाश किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसके बाद टीम वापस लौट गई। ग्राम प्रधान कमलेश द्विवेदी ने बताया शव को तलाशने में टीम लगी रही, लेकिन शव नहीं मिला। बता दें कि लापता युवक के नदी में डूबने की आशंका जताने के बाद टीम ने सर्च अभियान शुरू किया था।