फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: घर में घुसकर मारपीट, मोबाइल-चेन लूटने के आरोप में रिपोर्ट

Wed, 01 Apr 2026 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की विवेचना
विज्ञापन

हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में घर में घुसकर मारपीट की गई। आरोप है कि परिवार के साथ मारपीट करने के बाद मोबाइल और सोने की चेन भी छीन ली गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मातवर सिंह चौहान निवासी गोपाल मंदिर के पीछे, पंचमुखी हनुमान मंदिर ब्रह्मपुरी हरिद्वार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शिवम, कन्हैया, सत्यम, राजा समेत अन्य युवक उनके घर में घुस आए। आरोप लगाया कि सभी गाली-गलौच करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए। उनकी पुत्रवधु मोनिका चौहान से मोबाइल फोन और सोने की चेन छीन ली। विरोध करने पर मारपीट की गई जिसमें मातवर सिंह की आंखों पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि हमलावरों ने घर में कांच की बोतलें फेंकी और जानलेवा हमला किया। घटना का वीडियो भी उनके पास मौजूद है। आरोप लगाया कि कन्हैया झा के खिलाफ पूर्व में गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है और वह खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि अगर कोई शिकायत की तो गोली मार दी जाएगी। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें