हरिद्वार। सिडकुल क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। देवानंद निवासी तिरुपति कॉलोनी, सलेमपुर बहादराबाद ने तहरीर में बताया कि उनका छोटा भाई अभिषेक दो जुलाई की रात करीब नौ बजे बाइक से सिडकुल से घर लौट रहा था। गणेश धर्मकांटे के सामने हाईवे पर पंजाब नंबर के एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।