फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: माता-पिता ने लगाई डांट तो छात्रा घर छोड़कर चली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
Iज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने ढूंढकर परिजनों को सौंपाI
विज्ञापन




ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर घर छोड़कर चली गई। पुलिस ने शिकायत मिलते ही मुकदमा दर्ज किया और तलाश शुरू की। कड़ी मशक्कत कर छात्रा को उसकी दोस्त के घर से खोज निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बेटी सकुशल मिलने पर पुलिस का आभार जताया।



पुलिस के अनुसार, शनिवार को क्षेत्र के व्यक्ति ने शिकायत दी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सभी संभावित जगहों पर तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस ने तुरंत अपहरण का मुकदमा दर्ज कर टीम छात्रा की तलाश में लगा दी। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के साथ ही उसकी सहपाठी छात्रों से भी जानकारी ली गई। छात्रा की लोकेशन रानीपुर स्थित लेबर कॉलोनी के पास मिली। यहां से खोजबीन शुरू करते हुए टीम लेबर कॉलोनी पहुंची। जहां उसकी सहेली के घर से उसे सकुशल बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि पढ़ाई करने को लेकर माता-पिता ने उसे डांट दिया था। इससे नाराज होकर वह घर छोड़कर चली गई थी। कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार ने बताया कि छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें