फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: राजनीतिक दलों के साथ बैठक कर दी मतदेय स्थलों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iउप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई बैठकI
विज्ञापन




अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पीएल शाह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में लोकसभा सामान्य निर्वाचन के मतदेय स्थलों के संबंध में बैठक हुई। इसमें राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को मतदेय स्थल और मतदाताओं की वास्तविक संख्या के बारे में जानकारी दी गई।



निर्वाचन आयोग के मतदेय स्थलों के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों का उल्लेख करते हुए उपजिला निर्वाचन अधिकारी शाह ने बताया कि जिन मतदेय स्थलों में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक हो गई है या जो जीर्ण-शीर्ण स्थिति में हैं अथवा जिन मतदेय स्थलों का नाम परिवर्तित किया गया है, वहां नया स्थल बनाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र हरिद्वार में केवल एक ही मतदेय स्थल है, जहां 1500 से अधिक मतदाताओं की संख्या हो रही है। वहीं सात मतदेय स्थलों का नाम परिवर्तन किया गया है। 13 मतदेय स्थल ऐसे हैं, जो जर्जर स्थिति में हैं। इनके स्थान पर नए मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
विज्ञापन




बैठक में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दिवेश शाशनी, एसडीएम लक्सर गोपाल चौहान, एसडीएम भगवानपुर जितेंद्र कुमार, एएसडीएम रुड़की विजयनाथ शुक्ल, भाजपा से नकली सिंह सैनी, सीपीआई एम से राजीव गर्ग, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली और तहसीलदार हरिद्वार रेखा आर्य आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें