- बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
बहादराबाद। कोतवाली क्षेत्र के घोड़ेवाला गांव में पुरानी रंजिश और जमीन कब्जे के विवाद पर मारपीट का मामला सामने आया है। जाकिर निवासी घोड़ेवाला की तहरीर पर पुलिस ने आजम, आलम, सलमा और शाईना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाकिर ने आरोप लगाया कि 22 जुलाई को यह लोग उसकी जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज कर मारपीट की। वह जान बचाकर घर पहुंचा तो आरोपी घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी फरार हो गए। जाकिर ने यह भी आरोप लगाया कि करीब एक सप्ताह पहले आरोपियों के रिश्तेदारों ने उसके पेट्रोल पंप पर दबाव बनाने के लिए मजदूरों, उसके भाई जाबिर और भतीजे शकिर पर फायरिंग की थी जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद है। सीओ संजय चौहान ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।