पथरी। बृहस्पतिवार रात में करीब आठ बजे मिस्सरपुर के निकट राधिका और शिव विहार काॅलोनी में तीन हाथी घुस आए। हाथी आने से काॅलोनी के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गंगा राम, संदीप कुमार, आशीष, लाखन सिंह, निगम सिंह, चरण सिंह, राजेश सैनी ने बताया कि हाथियों को देखकर लोग भाग कर घरों में घुस गए। हाथी काॅलोनी में आधे घंटे तक घूमते रहे। इसके बाद वह वापस खेतों की ओर चले गए। हरिद्वार रेंज के रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हाथियों को आबादी क्षेत्र में आने से रोकने के लिए टीम तैनात कर दी गई है, जो हाथियों की निगरानी कर रही है।