फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: खाते से 1.99 लाख निकाले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर निवासी युवक के खाते में सेंधमारी कर 1.99 लाख की ऑनलाइन धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। शारदा नगर निवासी युवक ने साइबर पुलिस पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। बताया गया कि बीते 20 अक्तूबर की सुबह करीब आठ बजे कनखल फूल मंडी क्षेत्र में उनका मोबाइल गुम हो गया था। अगले दिन जब वह बैंक पहुंचा तो जानकारी मिली कि उसके दोनों बैंक खाते से रकम निकाली ली गई है। खाते से कुल 1,99,996 रुपये निकाले गए। साइबर सेल की जांच के बाद मामले को ज्वालापुर कोतवाली में ट्रांसफर किया गया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें